ए़ राजा का ई-सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री ए़ राजा ने मंगलवार को राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये साझा सेवा केन्द्र भारत निर्माण के तहत सेवा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसे अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेंगे।
राजा ने कहा कि इन साझा सेवा केन्द्रों के स्थापना के साथ ही आम आदमी का सशक्तिकरण करना होगा ताकि वे इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि आम आदमी की प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के क्रम में सरकार ने जीएनयू लाइक्स लोकलाइज्ड डेस्कटॉप डिस्ट्रीब्यूशन, भारत ऑपरेटिग सिस्टम सोल्यूशंस विकसित किए हैं, जिनका लक्ष्य भारतीय भाषाओं को समर्थन प्रदान करने के साथ ही आम आदमी की जरूरतों की पूरा करना है।
इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आऱ चन्द्रशेखर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications