स्वर्ण मंदिर में जिंदगी नहीं थमती

अमृतसर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर में हुए ऑपरेशन 'ब्लूस्टार' के कारण ही संभवत: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या हुई। उनकी हत्या को 25 साल हो गए हैं।

ऑपरेशन ब्लूस्टार जब खत्म हुआ तब भी स्वर्णमंदिर में सब कुछ अस्त व्यस्त था और माहौल में थी अफरातफरी। आठ जून 1984 को तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया।

पंजाब और अन्य स्थानों के जनमानस पर इस घटना के प्रभाव को देखते हुए अधिकारी मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सेना को हटाने और स्वर्ण मंदिर परिसर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के हवाले करने को लेकर जल्दबाजी में थे।

इसके लिए अमृतसर नगर निगम के 1200 कर्मचारियों को लगाया गया था। इन्हीं सब के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 23 जून की सुबह मंदिर का दौरा किया। स्थानीय मीडिया को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि ज्ञानी जैल सिंह के दौरे को भी मीडिया से दूर रखा गया था।

स्वर्ण मंदिर परिसर की चहारदीवारी पर कड़ा सुरक्षा पहरा था। पैदल यात्रियों की आवाजाही तक पर रोक लगा दी गई थी। यह मौका कहीं चूक न जाए, मैं अपने साथी गुपदीप सिंह के साथ शहर की ओर निकला। हमने देखा कि गाड़ियों का एक काफिला सैनिक छावनी की ओर बढ़ रहा है।

दरअसल इंदिरा गांधी मंदिर परिसर से लौट रही थी। वह सफेद रंग की एम्बेसेडर कार के आगे की सीट पर बैठी थीं। उन्होंने सफेद बॉर्डर की साड़ी पहन रखी थी और आंखों पर रंगीन चश्मा लगा रखा था। हमने उनकी ओर हाथ हिलाया। उन्होंने भी इसका जवाब दिया।

कुछ ही पलों बाद हम स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी साहिब सिंह के पास पहुंच गए। उनकी इंदिरा गांधी से विस्तार से बातचीत हुई थी। मत्था टेकने के बाद इंदिरा गांधी ने वहां शबद कीर्तन भी सुना। मुख्य ग्रंथी ने उन्हें मंदिर परिसर के वे स्थान दिखाए जो ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान क्षतिग्रस्त हुए थे। अकाल तख्त भी दिखाया। वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था।

मुख्य ग्रंथी ने हमें बताया कि उन्होंने इंदिरा गांधी के समक्ष कुछ मांगे भी रखी हैं। एक मांग यह भी थी कि श्रद्धालुओं को मत्था टेकने और अरदास करने की इजाजत दी जाए। वह भले ही एक समय-सीमा के लिए ही क्यों न हो।

इंदिरा गांधी को मैंने अंतिम बार यहीं देखा। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+