राजधानी एक्सप्रेस सुरक्षित, पुलिस मौके पर पहुंची : चिदम्बरम (लीड-1)
चिदम्बरम ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राज्य की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेलगाड़ी सुरक्षित है।"
उन्होंने कहा, "रेलगाड़ी अगले कुछ मिनटों में वहां से रवाना होगी। रेलगाड़ी सुरक्षित है और उसमें सवार सभी यात्री भी सुरक्षित है।"
चिदम्बरम ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि नक्सलियों और पुलिस बलों के बीच गोलीबारी हुई।
उन्होंने कहा, "मैं मीडिया से कहूंगा कि वह संयम बरते और अफवाह न उड़ाए। कोई गोलीबारी नहीं हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।"
नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर से राजधानी एक्सप्रेस को रोक रखा था। नक्सलियों ने अपने नेता छत्रधर महतो को रिहा किए जाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications