माल ढुलाई कॉरीडोर परियोजना के लिए जापान 130 करोड़ रुपये का ऋण देगा (लीड-1)

माल ढुलाई कॉरीडोर परियोजना से मौजूदा रेल पटरियों पर दबाव कम होगा और इससे करीब 24 खरब रुपये के औद्योगिक निवेश की संभावना है। परियोजना से रेल मार्ग के आसपास रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भारत में जापान के राजदूत हिदेकी दोमिची ने परियोजना के लिए ऋण दिए जाने पर प्रतिबद्धता जताई।

सरकार ने पिछले माह परियोजना के लिए जापान से 17,700 करोड़ रुपये का सशर्त ऋण लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

उल्लेखनीय है कि भारत और जापान के बीच 1958 से ही द्विपक्षीय सहयोग का सिलसिला चल रहा है और पिछले कुछ वर्षो के दौरान भारत-जापान वैश्विक साझेदारी पर आधारित संबंधों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। वर्ष 2006 और 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जापान यात्रा और 2007 में जापानी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से भारत-जापान वैश्विक साझेदारी और अधिक मजबूत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+