अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की जल्दबाजी नहीं करेंगे ओबामा
वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के मामले में कोई फैसला लेने में वह जल्दबाजी नहीं करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जैक्सनविले में एक नौसैनिक हवाई अड्डे पर करीब 3,500 सैनिकों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "मैं खतरों भरे रास्ते पर आपको भेजने के महत्वपूर्ण फैसले में कभी जल्दबाजी नहीं करूंगा। जब तक बहुत आवश्यक न हो मैं आपके जीवन को खतरे में नहीं डालूंगा।"
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अगले कदम के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। ओबामा ने जोर दिया कि अमेरिकी लोगों और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए वह ताकत के उपयोग से कभी नहीं हिचकेंगे।
उन्होंने वादा किया कि जब भी आवश्यक होगा वह सेनाओं को युद्ध में भेजेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications