हमास का इजरायल पर हमले का आह्वान
गाजा, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा पर शासन कर रहे इस्लामी हमास आंदोलन ने अपने कार्यकर्ताओं से इजरायल पर हमले का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेरूसलम की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजरायल की कार्रवाई के विरोध में हमले का आह्वान किया गया है।
मस्जिद परिसर में एक यहूदी समूह के घुसने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन कर रहे फिलीस्तीनी नागरिकों और इजरायल की पुलिस के बीच हुए संघर्ष में रविवार को 30 लोग घायल हुए थे।
हमास नेता अहमद अबु हलाबेया ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में फिलीस्तीनी आतंकवादियों से इजरायल के खिलाफ 'पवित्र हमले' करने का आग्रह किया।
उसने पवित्र मस्जिद पर हमले के विरोध में सभी अरब और मुस्लिम देशों से इजरायल से अपने राजनयिकसंबंध तोड़ने की अपील भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications