मध्य प्रदेश में बीटी बैंगन के उत्पादन को अनुमति नहीं मिलेगी
प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि कृषि मंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि जीवांतरित खाद्य फसलें भारत को उसी तरह गुलाम बनाने का षडयंत्र है जिस तरह ब्रिटेन ने ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिए देश को गुलाम बनाया था। उन्होंने कहा कि इससे हमारी पारंपरिक खेती तो बरबाद होगी ही, साथ में किसान विदेशी बीज कंपनियों का गुलाम बन जाएगा।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश को जैविक कृषि संपन्न राज्य बनाने के लिए जैविक नीति तैयार की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हमारा बीज अभियान के जयंत वर्मा और बीज स्वराज अभियान के निलेश देसाई ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार जीवांतरित खेती से प्रदेश को बचाने के लिए पुख्ता कानून बनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications