नक्सली समर्थित संगठन ने राजधानी एक्सप्रेस के चालकों को अगवा किया (लीड-1)
पुलिस के अनुसार यह घटना झारग्राम स्टेशन के समीप हुई।
रेलवे और पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत आने वाले झारग्राम स्टेशन रवाना हुई 2443 ए यूपी राजधानी एक्सप्रेस को लोगों के एक समूह ने रोक लिया।
अतिरिक्त महानिदेशक( रेलवे पुलिस) दिलीप मित्रा ने आईएएनएस को बताया ," आंदोलित लोगों के एक समूह ने चालक के केबिन में प्रवेश करके चालक और सह चालक की पिटाई करने के बाद उनका अपहण कर लिया।"
मित्रा ने कहा कि चालक के.आनंद राव और सह चालक के.जी. राव को चोटें आई हैं और वे लापता हैं।
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे जिला पुलिस बल पर आंदोलित लोगों के समूह ने गोलीबारी की जिससे पुलिस का एक जवान घायल हो गया।
मित्रा ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस के एक बड़े दल को मौके पर रवाना किया गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ट्रेन को घेर लिया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ट्रेने के चालक और सह चालक को अगवा करने वाला आंदोलित समूह नक्सल-समर्थित पुलिस संत्रास जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) से जुड़ा है। पीसीएपीए ने अपनी 33 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में अनिश्चितकालीन बंद का आयोजन किया था।
पीसीएपीए के प्रवक्ता संतोष पात्रा ने एक अज्ञात जगह से बात करते हुए एक निजी समाचार चैनल को बताया कि चालक को हमारे लोगों ने एकांत में रखा है।
पात्रा ने कहा," मौके पर 5,000 पीसीएपीए समर्थक हैं। रेल मंत्री ममता बनर्जी को सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षाकर्मी हमारे समर्थकों पर गोली न चलाएं। साथ ही इलाके से नक्सलियों का सफाया करने के नाम पर हमारे समर्थकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
पात्रा ने कहा कि पीसीएपीए मौके पर दो रेलवे कर्मचारियों के होने का दावा कर रही है लेकिन मैं इस बारे में आश्वस्त नहीं हूं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications