पुलिस तंत्र में तत्काल सुधार आवश्यक : चिदम्बरम
राष्ट्रीय पुलिस मिशन पर गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा, "केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के व्यापक विस्तार से साफ जाहिर होता है कि राज्यों की पुलिस क्षमता अपर्याप्त है।"
उन्होंने कहा कि राज्यों के पुलिस बलों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं।
गृह मंत्रालय के मुताबिक देश के अधिकांश पुलिस थाने ग्रामीण पुलिस थानों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे थानों में कर्मचारियों की संख्या में कमी है।
देश के 14,000 पुलिस थानों में 8000 पुलिस थानों को ग्रामीण पुलिस का दर्जा है।
चिदम्बरम ने कहा, "विशाल जनसंख्या के अनुपात में पुलिसकर्मियों की संख्या बहुत कम है। राज्यों में तो इनके बीच काफी बड़ा अंतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications