आठ नोबेल विजेताओं ने तिब्बतियों के संघर्ष का समर्थन किया
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, "नोबेल शांति विजेताओं के एक समूह ने तिब्बती जनता के लिए अर्थपूर्ण स्वायत्तता हासिल करने के दलाई लामा के अहिंसक प्रयासों का समर्थन किया है।"
इन नोबेल विजेताओं में तीन के नाम मैरीड कॉरिगान, शिरीन इबादी और जोडी विलियम्स हैं। इन तीनों ने आठ नोबेल विजेताओं से हस्ताक्षरित एक पत्र दलाई लामा को मंगलवार को यहां सौंपा।
इन तीनों के अलावा इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में आर्कबिशप डेसमंड टूटू, रिगोबर्टा मेंचू टुम, एडोल्फ पेरेज इक्वि वेल, बेट्टी विलियम्स और वांगारी मथाई शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, "दलाई लामा और तिब्बत के लोग अपनी प्राचीन संस्कृति, धर्म, भाषा और पहचान को संरक्षित करने के लिए पिछले 50 वर्षो से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications