बिहार में नक्सलियों का ट्रेनिंग कैम्प ध्वस्त
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एस़ नायक के नेतृत्व में जंगल से घिरे पेसराहा गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने नक्सलियों के एक ट्रेनिंग कैम्प को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि वहां मैदान में तंबू लगाकर नक्सलियों को प्रशिक्षण दिया जाता था।
उधर, पुलिस अधीक्षक एस़ नायक ने बताया कि पुलिस ने बड़े मैदान में बने इस शिविर से 13 शक्तिशाली डेटोनेटर और जेनरेटर, सहित बड़ी मात्रा में बैट्री चार्जर, खाना बनाने का सामान तथा नक्सलियों की वर्दी और साहित्य बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलते ही नक्सली वहां से फरार हो गए थे।
नायक के मुताबिक पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications