छेड़छाड़ के आरोप में सीआरपीएफ जवानों पर हमला
गुस्साए लोगों ने नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल को कोकराझार जिले में फकीराग्राम रेलवे स्टेशन पर रोक लिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "करीब 500 लोग स्टेशन पर जमा हो गए और इनमें कुछ रेलगाड़ी के भीतर घुस गए और इसके बाद जवानों पर हमला शुरू कर दिया। पुलिस को भीड़ को तितर-भितर करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।"
पुलिस के अनुसार एक महिला ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
फकीराग्राम में तीन घंटे के विलंब के बाद रेलगाड़ी रवाना कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए सीआरपीएफ के छह जवानों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications