हरियाणा ने पाकिस्तान के लिए तीर्थ यात्रा निरस्त की
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सुरक्षा के बदतर हालात के मद्देनजर भारतीयों को पाकिस्तान यात्रा पर न जाने की सलाह दी है।
हरियाणा के गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए हाल के आतंकी हमलों को देखते हुए 28 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच सिरसा से पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की यात्रा निरस्त कर दी गई है।
तमाम सिख श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन हेतु बड़े-बड़े समूहों में जाते हैं, खासतौर से सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब के लिए। ननकाना साहिब लाहौर के पास स्थित है।
गुरु नानक देव की जयंती, यानी गुरुपर्ब इस वर्ष दो नवंबर को है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications