ईरान के 10 रिवोल्यूशनरी गार्ड पाकिस्तान में गिरफ्तार, रिहा (लीड-1)
समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक इन सुरक्षा गार्डो को पाकिस्तानी सेना ने सिस्तान-बलूस्तिान प्रांत की सीमा पर ईरानी अधिकारियों के हवाले किया।
इससे पहले समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने मंगलवार को खबर दी कि सुरक्षा बलों ने वाशुक जिले के झोडर कस्बे से ईरानी गार्डो को गिरफ्तार किया।
संदिग्ध जंदुल्लाह आतंकवादियों की तलाश में सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड पाकिस्तानी सीमा के दो किलोमीटर भीतर तक घुस गए थे।
उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमले में रिवोल्युशनरी गार्डो के कई प्रांतीय कमांडरों सहित 42 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तानी सीमा के समीप हुए इस हमले के समय रिवोल्युशनरी गार्ड पिशिन में कबीलाई नेताओं के साथ बैठक करने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications