दिल्ली में डेंगू के 280 मामले
डेंगू से पहली मौत 23 अक्टूबर को हुई थी जब 15 वर्षीय बच्चे ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया था। डेंगू का दूसरा शिकार नौ वर्षीय बच्चा बना और सोमवार को उसकी मौत हो गई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के.यादव ने आईएएनएस से कहा, "दिल्ली में अब तक डेंगू के पुष्ट मामलों की संख्या 280 है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले के मुकाबले कम है लेकिन हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते और बीमारी से बचाव के लिए सभी सावधानी बरती जा रही है।"
वर्ष 2008 में दिल्ली में डेंगू के 1321 मामले सामने आए थे।
यादव ने कहा कि अक्टूबर के दौरान मच्छरों का प्रजनन सबसे अधिक होता है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें घर-घर जाकर लोगों को जलजमाव न करने के मुद्दे पर जागरूक कर रही हैं। इस दौरान जलजमाव के स्थान कूलर, गमले आदि की जांच भी की जा रही है।
दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications