सरबजीत को अपने वकील से मिलने की इजाजत मिली
मंगलवार को स्थानीय अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक अदालत ने कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत के वकील ओवैस शेख को पुलिस की विशेष शाखा के प्रतिनिधि की मौजूदगी में अपने मुवक्किल से मिलने की अनुमति दे दी है।
शेख ने कहा कि उन्हें अदालत के आदेश के बावजूद सबरजीत से नहीं मिलने दिया जा रहा था, इसलिए उन्होंने पंजाब के आतंरिक मामलों के सचिव और कोट लखपत जेल के अधीक्षक के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। सरबजीत कोट लखपत जेल में बंद है।
सरबजीत पिछले 19 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। पुलिस का आरोप है सरबजीत आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है। सरबजीत को 1990 में लाहौर और मुल्तान में हुए बम विस्फोट के मामले में दोषी करार दिया गया है। विस्फोटों में 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications