चीनी विदेश मंत्री के दौरे का विरोध कर रहे तिब्बती गिरफ्तार
दोनों तिब्बती बेंगलुरू में चीनी विदेश मंत्री यांग जीची की उपस्थिति का विरोध कर रहे थे।
आरआईसी की बैठक शहर के एक पांच सितारा होटल में शुरू हुई। इस बैठक के बाद भारतीय और चीनी विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
होटल की सुरक्षा के लिए लगभग 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
बेंगलुरू पुलिस को वर्ष 2005 के अप्रैल महीने में उस समय शर्मसार होना पड़ा था, जब एक तिब्बती प्रदर्शनकारी चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के दौरे के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ कर भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में प्रवेश कर गया था। प्रदर्शनकारी ने एक टॉवर पर चढ़ कर 'तिब्बत की मुक्ति' संबंधी एक बैनर लहराया था।
इस बार नगर पुलिस आयुक्त शंकर बिदरी ने बैठक स्थल का सुरक्षा घेरा तोड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ तिब्बतियों को चेतावनी दी है। फिर भी तिब्बतियों के एक समूह ने होटल से लगभग 10 किलोमीटर दूर एजीपुरा में एक विरोध प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications