सेंसेक्स ने लगाया 387 अंकों का गोता (राउंडअप)
इससे पहले मंगलवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 41.41 अंकों की गिरावट के साथ 16,699.09 पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 16,699.09 के उच्चतम और 16,311.50 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4,970.55 पर खुला। इसने 4970.55 के उच्चतम और 4829.50 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई। मिडकैप सूचकांक 236.24 अंक गिरकर 6,157.48 और स्मॉलकैप सूचकांक 334.80 अंक लुढ़कर 7,238.22 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों की कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट देखी गई। रियल्टी (6.24 फीसदी), धातु (5.82 फीसदी), बैंक (3.82 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तु (3.26 फीसदी) सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेवा सेक्टर में सबसे कम एक फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और महज 442 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 2281 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications