टाटा स्टील का मुनाफा 49.5 फीसदी गिरा
मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील का 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में मुनाफा 49.5 फीसदी गिर कर 902.94 करोड़ रुपये रह गया है।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 16.45 फीसदी गिर कर 5,692.11 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 6,813.45 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय घट कर 10.89 रुपये रह गई जबकि एक साल पहले यह 24.03 रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications