पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा कारणों से स्कूल, कालेज बंद
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने मंगलवार को खबर दी है कि शिक्षण संस्थान सोमवार को खुले थे लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें दोबारा बंद कर दिया गया। देश भर में आतंकी हमलों में वृद्धि के बाद स्कूल कालेजों को बंद कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरा पाकिस्तान आतंकी हमलों की जद में है। हाल के कुछ आतंकी हमलों में 170 से अधिक नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
वहीं सेना तालिबान के गढ़ दक्षिणी वजीरिस्तान से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। अभियान में वायुसेना भी पैदल सैनिकों की मदद कर रही है।
पंजाब के गृहमंत्री के अनुसार कुछ निजी स्कूलों और कालेजों को छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पंजाब में सरकारी शिक्षणा संस्थानों में और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में शिक्षण संस्थान एक नवंबर तक बंद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications