आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर का नुकसान
समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने मंगलवार को तनवीर अशरफ के हवाले से बताया कि आतंकवादी देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
अशरफ ने कहा कि आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना चाहते हैं।
मंत्री ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के कारण हमारी अर्थव्यवस्था को 40 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान को हर हाल में यह जंग जीतनी है क्योंकि देश के सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसा करना जरूरी है।"
पिछले कुछ हफ्तों के दौरान पाकिस्तान में आतंकी हमलों की बाढ़ आ गई है जिसके बाद सेना ने तालिबान के गढ़ दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान में वायुसेना के लड़ाकू विमान संदिग्ध आतंकवादियों को निशाना बना कर पैदल सैनिकों की मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications