बिहार में बैंक कैशियर से 5 लाख रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार इलाहाबाद बैंक के टिकरी शाखा के कैशियर तेज प्रताप सिंह सीवान मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अपने बैंक जा रहे थे कि प्रतापपुर गांव के समीप दो अज्ञात लोग उनसे रुपये लूट कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि लुटेरों की संख्या दो थी जो एक मोटरसाईकिल पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के पूर्व लुटेरों ने बंदूक के बट से कैशियर को मार कर घायल भी कर दिया।
इधर, सीवान के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी हुसैनगंज थाना में दर्ज करा दी गयी है और पूरे मामले की जांच प्रारंभ करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications