नई रक्षा खरीद नीति की घोषणा 1 नवंबर को
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने और रक्षा खरीद में पारदर्शिता के लिए सरकार एक नवंबर को नई रक्षा खरीद नीति (डीपीपी) की घोषणा करेगी।
नई नीति का उद्देश्य मूल उपकरण निर्माता और भारतीय कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यमों को बढ़ावा देना भी है।
एंटनी ने एक सम्मेलन में कहा कि खरीद नीति में वर्तमान समीक्षा का उद्देश्य भारतीय उद्योगों को सुविधाएं और बढ़ावा देना तथा रक्षा खरीद में ईमानदारी लाना है।उन्होंने कहा कि डीपीपी-2009 इस साल एक नवंबर से प्रभावी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications