बिहार बस दुर्घटना में 9 मरे, 25 घायल (लीड-1)
बेलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। बांका के पुलिस उपाधीक्षक बी़ क़े दास ने बताया कि कैलाशपति नामक यात्री बस मंगलवार को सुल्तानगंज से देवघर जा रही थी, तभी बछौर गांव के नजदीक बस एक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications