पाकिस्तान में परिवार के 19 लोग बने आतंकी हिंसा का शिकार
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक 23 अक्टूबर को मोहमंद एजेंसी में बारूदी सुरंग के विस्फोट में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे।
परिवार के पुरूष, महिलाएं और बच्चे चारसद्दा जिले के साबकदार से शादी में शामिल होने मोहमंद एजेंसी जा रहे थे।
विस्फोट मोहमंद एजेंसी के सुरन चौक में हुआ जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
जिस वाहन पर पूरा परिवार सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहा था वह बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ गया। संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर बारुदी सुरंग बिछाई थी।
गमगीन फौजी खान ने बताया कि उसने विस्फोट में चार भाइयों, भाभी और उनके चार बच्चों को खो दिया।
समाचार पत्र ने खान के हवाले से कहा है, "हमें किस बात की सजा मिली है? हमने किसी का भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। अपने 19 परिजनों को खोने के बाद मेरी जीने की इच्छा नहीं है।"
पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से आतंकी हमलों की संख्या काफी गढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications