अलकायदा ने बगदाद विस्फोटों की जिम्मेदारी ली
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अलकायदा ने वेबसाइट 'अस-अंसार डॉट कॉम' पर इस संबंध में खुलासा किया है। अलकायदा ने दावा किया है कि रविवार को बगदाद में हुए हमले 'काफिरों के खिलाफ दूसरे चरण की लड़ाई है।'
उल्लेखनीय है कि अलकायदा ने ही अगस्त में हुए आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे और 1,200 घायल हो गए थे। अगस्त में भी आतंकवादियों ने विदेश मंत्रालय सहित कई सरकारी भवनों को निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications