रूस में स्वाइन फ्लू से 2 मौतें
प्रेस सेवा के प्रवक्ता का कहना है कि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि 21 दिन बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा, "ऐसा माना जा रहा है कि एच1एन1 वायरस के संक्रमण से दो महिलाओं की मौत हुई है।"
वायरस संक्रमण का शिकार बनी एक 29 वर्षीय महिला गर्भवती थी। चिकित्सक उसके बच्चे को नहीं बचा सके।
एक अधिकारी ने कहा कि स्वाइन फ्लू और निमोनिया की शिकायत के साथ अस्पताल में दाखिल इस महिला का 19 अक्टूबर को निधन हो गया था। अन्य पीड़ित महिला की उम्र 50 वर्ष थी और 22 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हुई थी।
26 अक्टूबर तक रूस में स्वाइन फ्लू के 1,300 मामले दर्ज किए गए।
रूस दिसम्बर में एक स्वाइन फ्लू टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications