पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में बाल-बाल बचे ब्रिगेडियर
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार हमलावरों ने ब्रिगेडियर की जीप पर गोलीबारी की थी, जिसमें ब्रिगेडियर के अलावा उनकी मां और चालक सवार थे।
एक प्रत्यदर्शी ने बताया कि हमलावर ने ब्रिगेडियर के घर के बाहर 15 मिनट तक इंतजार किया और जीप के सड़क पर आते ही उसने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया।
उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आतंकवादियों ने सैन्य अभियान के पूर्व महानिदेशक ब्रिगेडियर मोइनुद्दीन अहमद और एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications