आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाएंगे भारत, रूस, चीन

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने अपने समकक्षों चीन के यांग जेइची और रूस के सेर्गेइ लावरोव के साथ क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की।

एक संयुक्त घोषणा में कहा गया कि तीनों मंत्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, वैश्विक वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सुधार जैसे मुद्दों पर त्रिपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व में जारी हिंसा प्रमुख रही।

दुनिया की तेजी से उभरती इन तीनों अर्थव्यवस्थाओं की यह नौवीं त्रिपक्षीय बैठक थी।

अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कृष्णा ने कहा, "हमने आतंकवाद और सीमा पार अपराधों के खिलाफ त्रिपक्षीय कार्रवाइयों पर चर्चा की।"

जेइची ने बैठक को 'फलदायक' बताया और कहा कि इससे त्रिपक्षीय सहयोग में 'नई प्रगति' होगी। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर तीनों देशों का नजरिया समान है।

जेइची ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में और अधिक लोकतंत्रीकरण की वकालत करते हुए एक अधिक न्यायपूर्ण व समानता वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की जरूरत जताई।

लावरोव ने अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकवाद से संघर्ष के लिए सहयोग की आवश्यकता और अशांति के शिकार देश में शांति तथा स्थायित्व में तीनों देशों के समान हितों पर जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+