असम में अगवा इंजीनियर को मुक्त कराने का अभियान तेज

गुवाहाटी , 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के कोकराझार जिले से अगवा किए गए आंध्र प्रदेश के इंजीनियर को छुड़ाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा अभियान में तेजी लाने के बाद मंगलवार को तीन बोडो आतंकवादी मारे गए जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच एक प्रमुख बोडो समूह ने अगवा इंजीनियर की रिहाई के लिए अपील जारी की है।

पुलिस के मुताबिक 16 अक्टूबर को कोकराझार जिले में ज्वायपुर के नजदीक स्थित राजमार्ग निर्माण स्थल से नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए इंजीनियर पी. कृष्णा राव को छुड़ाने के लिए विशेष पुलिस कमांडो और सैनिकों का एक दल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहा है।

मंगलवार को चिरांग जिले में पनबारी के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और एनडीफबी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने मंगलवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराने के अलावा तीन एनडीएफ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

राव कोकराझार जिले में राजमार्ग की 63 किलोमीटर पट्टी का निर्माण कर रही गायत्री कंपनी के लिए बतौर परियोजना निदेशक काम कर रहे थे।

राज्य की कृषि मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने कहा,"तलाशी अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है लेकिन हमें अभी तक राव के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।"

इस बीच क्षेत्र की शीर्ष साहित्य इकाई बोडो साहित्य सभा ने राव को अगवा करने वालों से उनकी रिहाई की अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+