झारखण्ड में नक्सलियों ने 2 विद्यालय भवनों को उड़ाया
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने गिरिडीह जिले के हरिडीह और धारपहाड़ी गांव में दो विद्यालय के भवनों को विस्फोट कर उड़ा दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के कुछ पर्चे भी बरामद हुए, जिसमें कहा गया है इन विद्यालयों का प्रयोग नक्सलियों के खिलाफ प्रचार के लिए किया जा रहा था।
झारखण्ड में गत आठ वर्षों में नक्सली 30 से अधिक विद्यालय भवनों को विस्फोट के जरिए उड़ा चुके हैं। राज्य में मंगलवार को नक्सलियों ने छह जिलों में 24 घंटे का बंद का भी आह्वान किया है।
नक्सली कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए अपने नेता अशोक महतो की रिहाई की मांग कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने कहा है कि महतो को 23 अक्टूबर को कामडेरा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि महतो को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय भवनों को उड़ाने की घटनाएं नक्सलियों के बंद से जुड़ी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications