जिसकी बीवी छोटी....

ब्रिटेन के कुछ विशेषज्ञों का मत है कि कि सुखद शादी का फ़ॉर्मूला ये है कि पुरूष अपनी पत्नी उसे बनाएँ जो उनसे अधिक तेज़-तर्रार और उनसे कम-से-कम पाँच वर्ष छोटी हो.

और ये संबंध और भी स्वस्थ हो सकता हो यदि जोड़ों में से कोई भी तलाक़शुदा ना हो.

ब्रिटेन की बाथ युनिवर्सिटी के इस अध्ययन के निष्कर्ष यूरोपियन जर्नल ऑफ़ ऑपरेशन रिसर्च में प्रकाशित हुए हैं.

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के लिए डेढ़ हज़ार से अधिक जोड़ों के साथ बात की.

उन्होंने पाँच वर्ष के अंतराल के बाद उनमें से एक हज़ार जोड़ों के साथ बात कर ये पता लगाने की कोशिश की कि उनमें से कितने संबंध बरक़रार हैं.

वैसे अध्ययन करनेवाली टीम की नेता डॉक्टर इमैनुएल फ़्रैग्नियर और उनके सहयोगी ये कहते हैं कि मर्द और औरतों के लिए अपना जीवनसाथी चुनने की कसौटी भावनात्मक प्यार, शारीरिक आकर्षण, रूचियाँ, मान्यताएँ, तेवर और मूल्यों की पहचान हुआ करती है.

लेकिन शोधकर्ता कहते हैं कि उम्र, शिक्षा और सांस्कृतिक पहचान जैसे कारणों से तलाक़ की संख्या को कम किया जा सकता है.

उन्होंने पाया कि यदि पत्नी अपने पति से पाँच या पाँच से अधिक वर्ष बड़ी है तो समान उम्र के विवाहित लोगों की तुलना में इस बात की संभावना तीन गुना अधिक है कि उनकी शादी टूट सकती है.

इसके उलट यदि पति अपनी पत्नी से पाँच वर्ष या उससे अधिक बड़ा है तो शादी अधिक टिकाउ और सुखद रह सकती है.

उन्होंने ये भी पाया कि यदि कम उम्र का होने के साथ-साथ पत्नी पति से अधिक शिक्षित है तो संबंध और बेहतर रह सके हैं.

शोध में ये भी पता चला कि पहले से बिल्कुल अविवाहित रहे लोगों की शादी बेहतर रहती है.

इसकी तुलना में यदि दोनों में से एक का तलाक़ हुआ हो तो शादी टूटने की संभावना अधिक रहती है.

मगर दोनों ही तलाकशुदा हों तो स्थिति जोड़ों में से किसी एक के तलाक़शुदा होने की तुलना में बेहतर रहती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+