राज्यसभा के उपसभापति का वाहन चोरी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में खान के ड्राइवर निरंजन मोहंती का घर है जहां से उनकी महिन्द्रा बोलेरो चोरी गई।
अधिकारी ने कहा, "मोहंती रविवार रात अपनी ड्यूटी खत्म करके वाहन के साथ घर लौटा था। उसके आवास से ही वाहन चोरी हो गया।"
खान इस समय दिल्ली में नहीं हैं। पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "चोरी के बाद वाहन पर लगे रेडियो टैग को निष्क्रिय किए जाने की खबर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications