पार्टी की नई नीति के कारण मेरी पत्नी को टिकट नहीं मिला : वीरभद्र
वीरभद्र सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मुझे तो नहीं पता है, लेकिन मुझे बताया गया कि मेरी पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट इसलिए नहीं दिया गया, क्योंकि पार्टी ने अपने नेताओं के परिजनों को टिकट न देने की नई नीति अपनाई है।"
वीरभद्र सिंह ने कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि इस नीति को अपनाया गया और इसकी शुरुआत मुझसे की गई। लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और अरूणाचल प्रदेश तथा अन्य राज्यों में हाल में संपन्न हुए चुनाव में इस नीति को लागू नहीं किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications