विदेश मंत्रियों की वार्ता में भारत-चीन संबंध हावी रहने के आसार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को हुआ हिन (थाईलैंड) में कहा था कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को विदेश मंत्रियों की आगामी बैठक के दौरान उठाया जाएगा।
रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की दिन भर चलने वाली बैठक का प्रत्यक्ष उद्देश्य वैश्विक वित्तीय संकट, आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र सुधारों जैसे अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा करना है। परंतु बैठक से इतर विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और चीनी विदेश मंत्री यांग जेइची की बातचीत पर निगाह होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "त्रिपक्षीय वार्ता के लिए जेइची और रूस के विदेश मंत्री सेर्गेइ लावरोव सोमवार को अधिकारियों के दल के साथ बेंगलुरू पहुंचेंगे। बैठक से इतर कृष्णा जेइची के साथ एक अलग बैठक करेंगे।"
बैठक के बाद तीनों देशों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। वैश्विक मंदी का असर कम करने के लिए व्यापार और वाणिज्य का मुद्दा भी बैठक में प्रभावी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications