सऊदी महिला को 60 कोड़े की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लेबनानी टीवी नेटवर्क, एलबीसी के साथ जुड़ी इस महिला को 'बोल्ड रेड लाइन' नामक टाक शो की महिला निर्माता के साथ मुकदमे का सामना करने का आदेश दिया गया था। दूसरी आरोपी महिला की सुनवाई के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया गया है।
कार्यक्रम की इस कड़ी का प्रसारण जुलाई के अंत में किया गया था। इस कड़ी ने देश में तमाम लोगों को अचंभे में डाल दिया था।
रोशन्ना अल-यामी ने कहा है कि शनिवार की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उन सभी आरोपों से उसे बरी कर दिया, जो कि उस कड़ी से प्रत्यक्षरूप से जुड़े हुए थे। लेकिन एलबीसी की अंशकालिक कर्मचारी होने के कारण उसे 60 कोड़े की सजा सुनाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications