पटना में युवक-युवती की हत्या
युवती गीता कुमारी झारखंड के उत्पाद विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात रामेश्वर सिंह की पुत्री है और युवक अजीत कुमार बिहार सचिवालय में तैनात ब्रह्मदेव सिंह का पुत्र है।
पटना पुलिस के अनुसार कुंवर सिंह नगर के जनता पथ पर दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के घर घटनास्थल के समीप ही हैं। पुलिस दोनों हत्याओं के बीच के संबंध तलाशने में लगी है।
गर्दनीबाग थाना के प्रभारी शिवजी प्रसाद ने सोमवार को बताया कि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।
उधर, गीता के भाई मंटु सिंह ने आशंका व्यक्त की है कि अजीत ने पहले गीता को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गीता की शादी पड़ोस के ही एक लड़के से कुछ दिनों के बाद होने वाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications