शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा दी जाए : राव
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सही मायनों में गुणात्मक शिक्षा तभी उपलब्ध करवायी जा सकती है यदि उन्हें स्कूल स्तर पर ही संस्कारों के बारे में अवगत कराया जाए तथा कहा कि इसके लिए अभिभावकों एवं अध्यापकों के सहयोग से नैतिक शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थी देश के आदर्श नागरिक बन सकें।
राव आज यहां डी़ ए़ वी स्कूल, के प्लेटिनम जयंती समारोह-2009 के अवसर पर संबोधित कर रही थीं ।
राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा का विशेष महत्व है, जिससे उन्हें समाज तथा दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विशेषकर स्कूली शिक्षा के विस्तार में कई गुणा वृद्घि हुई है तथा समाज में बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों के दौरान बाल शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे व्यापक बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित बनाकर महिलाओं को बराबर का दजऱ्ा प्रदान करने में सहायता मिली है।
राव ने वैश्विक उष्मीकरण तथा जलवायु में अप्रत्याशित परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्य में महिलाओं तथा विद्यार्थियों की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इस वैश्विक समस्या के बारे में जागरुक करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में डी़ए़वी़ संगठन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस अवसर पर स्कूल पत्रिका का विमोचन भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications