हत्या के आरोपी आईआईटी छात्र की अदालत में पेशी

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागालैण्ड की 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के एक छात्र को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दक्षिण दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त एच. जी. एस. धालीवाल ने आईआईटी में पीएचडी के 34 वर्षीय छात्र पुष्पम सिन्हा के संबंध में आईएएनएस से कहा, "उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना की शिकार बनी युवती शनिवार को अपनी बहन के दक्षिण दिल्ली के मुनीरका स्थित किराए के मकान में अकेली थीं।"

"युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव में आग लगा दी। उसने चूल्हा भी जला दिया ताकि लगे कि महिला की दुर्घटना में मौत हुई है। इसके बाद वह घटनास्थल से भाग गया।"

महिला का शव तब बरामद हुआ जब कनाट प्लेस के एक रेस्तरां में काम करने वाली उसकी बहन घर लौटी। उसने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना में हुई मौत नजर आती है लेकिन चिकित्सा जांच के बाद खुलासा हुआ है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके बाद हमने पड़ौसियों से पूछताछ शुरू की। अंतत: हमने पुष्पम को हिरासत में लिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+