भारत, रूस और चीन के बीच बेंगलुरू में त्रिपक्षीय बैठक मंगलवार से
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आरआईसी देशों के विदेश मंत्री अधोसंरचना, ऊर्जा, रसायन, फार्मास्युटिकल्स और नैनोटेक्नोलॉजी में व्यापार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।"
इस बैठक में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा, रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और चीनी विदेश मंत्री यांग जीची हिस्सा लेंगे।
विष्णु प्रकाश ने कहा है कि तीनों नेता क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
विष्णु प्रकाश ने कहा है, "एजेंडे में शामिल कुछ वैश्विक मुद्दों में जलवायु परिवर्तन, विश्व व्यापार और वैश्विक वित्तीय संकट हैं, जिससे दुनिया धीरे-धीरे उबर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications