हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख के साथ धक्का-मुक्की
वीरभद्र सिंह और ठाकुर ने पार्टी प्रत्याशी मंजीत सिंह के पक्ष में सोमवार को रोहरू विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। राज्य में ज्वाली विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।
पार्टी सूत्रों ने कहा है कि ठाकुर जैसे ही सुंगरी गांव में पहुंचे, महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछा कि वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को उपचुनाव में टिकट क्यों नहीं दिया गया।
सूत्रों ने कहा, "गरमागरम बहस और समर्थकों द्वारा जवाबी नारेबाजी के बीच ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की की गई।"
लेकिन जब ठाकुर से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया और कहा कि वह वीरभद्र सिंह के साथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications