देश में स्वाइन फ्लू के कारण 3 और मौतें, मृतकों की संख्या 447 हुई
स्वाइन फ्लू के कारण सोमवार को हुई तीन मौतों में दो मौतें महाराष्ट्र से तथा एक मौत हरियाणा से शामिल है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां बताया कि सोमवार को स्वाइन फ्लू के 68 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से पीड़ित होने वालों की संख्या बढ़ कर 13,441 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "अब तक 71,086 लोगों से लिए गए नमूनों की जांच की जा चुकी है। उनमें से 13,441 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।"
सोमवार को प्रकाश में आए 68 मामलों में से 25 मामले अकेले केरल के हैं। केरल के बाद दिल्ली का स्थान है। नए मामलों के साथ दिल्ली में फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 3,374 हो गई है। अब तक दिल्ली में इस बीमारी के कारण छह मौतें हो चुकी हैं।
सोमवार को आंध्र प्रदेश (5), हरियाणा (2), गोवा (1), उत्तराखंड (1), गुजरात (1) और बिहार (1) में भी फ्लू के नए मामले प्रकाश में आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications