राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ब्रिटेन पहुंचीं
लंदन के मध्य हिस्से में पाटिल के सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में कोई 400 की संख्या में राजनीतिज्ञ व उद्योगपति उपस्थित थे। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग भी शामिल थे।
पाटिल के पहुंचने के बाद एक भारतीय राजनयिक ने कहा, "ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ा मुद्दा हैं। वे तमाम क्षेत्रों में संबंध सेतु का निर्माण कर रहे हैं।"
इसके पहले वरिष्ठ ब्रिटिश अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पाटिल की अगवानी की। अगवानी करने वालों में महारानी के ग्रेटर लंदन में लार्ड लेफ्टिनेंट सर डेविड ब्रीवर और महानगरीय पुलिस आयुक्त पॉल स्टीफेंसन शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications