हिमाचल उपचुनाव : वीरभद्र ने की प्रचार अभियान की शुरुआत
सिंह इस बात को लेकर खिन्न भी हैं उनकी पत्नी को इनमें से एक सीट पर टिकट नहीं मिल सका। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं सोमवार सुबह रोहरु सीट से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। अगले चार दिनों तक मैं इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मंजीत सिंह का चुनाव प्रचार करुं गा।"
रोहरु विधानसभा क्षेत्र पिछले दो दशकों से वीरभद्र सिंह का मजबूत गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव जीतने से पहले वह यहीं से विधायक थे।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, "अगर उपचुनावों में पार्टी को पराजय मिलती है तो किसी को मेरे ऊपर आरोप नहीं लगाना चाहिए।"
पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट न मिलने के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। परंतु मुझे बताया गया कि पार्टी में नया सिद्धांत अपनाया गया है कि किसी नेता के परिजन को टिकट नही दिया जाएगा। इसीलिए मेरी पत्नी को भी टिकट नहीं दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications