विधानसभा अध्यक्ष से मिले जर्मनी और सीडलिंग स्कूल के छात्र
शेखावत ने बच्चों को भारतीय परम्पराओं, राजस्थानी संस्कृति एवं जयपुर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "आप भी हमारे प्रदेश और जयपुर की खूबसूरती का हिस्सा हो।" उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जयपुर का विशेष महत्व है और जयपुर की खूबसूरती को बढ़ाने में विदेशी सैलानियों की बड़ी भूमिका है।
जर्मनी से आए स्कूली छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक विधानसभा अध्यक्ष से जयपुर की जनसंख्या, यहां की समस्या, विशेषताओं और विधानसभा की खूबियों के बारे में पूछा। शेखावत ने बच्चों को बताया कि राजस्थान विधानसभा भारत के सभी राज्यों की विधानसभाओं में श्रेष्ठ है।
बच्चों के साथ आईं सीडलिंग स्कूल की उप प्रधानाचार्य ज्योति मेहरोत्रा ने शेखावत को बताया कि इंडो-जर्मन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न स्कूलों से बच्चे जर्मनी जाते हैं और वहां के स्कूलों के बच्चे यहां आते हैं। ये बच्चे एक-दूसरे के देशों की सांस्कृतिक गतिविधियों, शिक्षा प्रणाली और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications