मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की
मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी न्यास द्वारा करवाए जा रहे विकास कायरें का जायजा भी लिया और उस स्थल को भी देखा, जहां सूचना केन्द्र एवं पार्किंग परिसर का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्घालु आते हैं और मंदिर न्यास द्वारा उन्हें हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है।
उपायुक्त एवं श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष क़े आऱ भारती ने मुख्यमंत्री को न्यास द्वारा भविष्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications