जम्मू एवं कश्मीर के लिए 2 एयर एंबुलेंस
जम्मू, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। गंभीर रूप से घायल लोगों को नई दिल्ली या चंडीगढ़ के आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही जम्मू एवं कश्मीर को दो एयरएंबुलेंस मिलेंगी। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद इनकी खरीद की अनुमति दे चुके हैं।
इस पर्वतीय क्षेत्र में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में आनी वाली दिक्कतों से बखूबी वाकिफ होने की वजह से आजाद ने राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के दौरान एयर एंबुलेंस का प्रस्ताव रखा था।
राज्य के दोहा, किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ जैसे दूर-दराज के इलाके अपनी खराब सड़कों के लिए कुख्यात हैं। यहां तक कि 294 किलोमीटर लंबा जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर भूस्खलनों या हिमपात के कारण बंद रहता है। अस्पताल समय पर न पहुंचने के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications