किशनजी ने मुझे तीन महीने पहले फोन किया था : क्षिति गोस्वामी
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता गोस्वामी ने सत्ताधारी वाम मोर्चे की यहां आयोजित बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "किशनजी उर्फ कोटेश्वर राव ने मुझे तीन महीने पहले फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि सरकार को लालगढ़ इलाके से संयुक्त सुरक्षा बलों को हर हाल में हटा लेना चाहिए।"
गोस्वामी ने कहा, "किशनजी का जब फोन आया था तो उस समय मैं अगरतला में था। मैंने उनसे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। यदि आप कोई समाधान चाहते हैं तो आपको पहले सरकार के साथ बातचीत करनी होगी।"
खबर यह भी है कि किशनजी ने मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को भी फोन किया था। लेकिन भट्टाचार्य ने इन खबरों से इंकार किया है।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने लालगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications