त्रिपुरा के सैनिकों ने उच्च कमांडो सम्मान हासिल किया
टीएसआर के उप महानिदेशक नेपाल दास ने आईएएनएस को बताया, "त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के साहसी फौजियों ने 75 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के दौरान सभी 14 स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराया है।"
टीएसआर के सैनिकों ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, असम, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के जवानों की मौजूदगी में शूटिंग, कमांडो कार्रवाई तथा अन्य प्रतिस्पर्धाओं में यह स्थान हासिल किया है।
गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया था और वे 24 अक्टूबर को वापस लौट गए थे।
उल्लेखनीय है कि टीएसआर का गठन सन् 1984 में पूर्वोत्तर राज्य में आतंकवाद से लड़ने के लिए किया गया था जिसमें 75 फीसदी सैनिक त्रिपुरा के होते हैं जबकि बाकी देश के अन्य भागों शामिल किए जाते हैं। वर्तमान में टीएसआर की 12 बटालियनें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications