भारत तालिबान को धन मुहैया करा रहा है : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तालिबान के समर्थकों के बारे में सवाल किए जाने पर कहा," पाकिस्तान के खिलाफ कुछ विरोधी ताकतें काम कर रहीं हैं जो पाकिस्तान को स्थिर नहीं होने देना चाहतीं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या भारत इन दुश्मन एजेंसियों में शामिल है, मलिक ने कहा," हां, निश्चित रूप से, मैं इस बारे में पूरी तरह आश्वस्त हूं। मुझे इस बारे में कोई शक नहीं है।"
उन्होंने कहा," अगर भारत के गृह मंत्री या कोई और मुझसे इस बारे में बहस करना चाहे तो मैं उनका सामना खुशी से करने को तैयार हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या कह रहा हूं।"
मलिक ने पिछले माह कहा था कि पाकिस्तान के पास बलूचिस्तान में अशांति के पीछे भारत का हाथ होने के बारे में पक्के सबूत हैं और पाकिस्तान इसे भारत के साथ साझा करने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications